आज की खबर

वेदांता के पावर प्लांट में बहुत बड़ा हादसा… बायलर ब्लास्ट से 30 मजदूर झुलसे, तीन मृत… कुछ और दबे हैं मलबे में, कई गंभीर

छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे बड़ा हादसा हुआ है। मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक सक्ती जिले के डभरा में वेदांता (VLCTPP) पावर प्लांट में सामान्य कामकाज के दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट (बॉयलर फटा) है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास कई किमी तक आवाज सुनाई दी। इससे प्लांट ही नहीं, बल्कि पूरे सिंघीतराई गांव में अफरा-तफरी मची हुई है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक मलबे में दबने या गंभीर चोटों के कारण और मजदूरों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों और सक्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इसी क्षेत्र के RKM पावर प्लांट में भी पहले लिफ्ट गिरने से मजदूरों की मौत का बड़ा हादसा हो चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button