आज की खबर

सीएम साय को दिल्ली बुलावा, रात में हो जाएंगे रवाना… पीएम नरेंद्र मोदी से कल अहम मुलाकात!

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का आज सोमवार को अचानक दिल्ली दौरा फाइनल हो गया है। अब से कुछ देर बाद यानी रात में वे दिल्ली रवाना होंगे। जानकार सूत्रों के मुताबिक कल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम साय मिलने वाले हैं। इस मुलाकात में क्या चर्चा होने वाली है, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। बस्तर में नक्सलमुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों पर सीएम साय की ओर से पीएम मोदी को प्रजेंटेशन दिया जा सकता है। खबर यह भी है कि सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और टीम भी उनके साथ दिल्ली जा रही है।

सीएम साय के आज सुबह घोषित कार्यक्रम में दिल्ली जाने का उल्लेख नहीं था। उनका सोमवार का अंतिम कार्यक्रम एकात्म परिसर में है। इसके बाद वे सीएम हाउस आएंगे, फिर रायपुर एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। रात 9.30 बजे उनका विमान रायपुर से उड़ेगा और करीब दो घंटे में वे दिल्ली पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ सदन में रात रुककर वे मंगलवार को संभवतः फर्स्ट हाफ में ही पीएम मोदी से मिलने जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक सीएम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी कल मिल सकते हैं। फिलहाल कल उनकी रायपुर वापसी की संभावना कम है और बुधवार को सुबह तक वे वापस रायपुर लौटेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button