आज की खबर
IAS Transfers : बलौदाबाजार-भाटापारा में नए कलेक्टर… कोसम पीएससी में परीक्षा नियंत्रक… पंचभाई, तीर्थराज समेत 10 आईएएस को नई पोस्टिंग
साय सरकार ने 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफ़सरों की नई पोस्टिंग कर दी है। इनमे कुछ हाल में प्रमोट हुए आईएएस अफ़सर हैं। सरकार ने आईएएस सीआर प्रसन्ना को नई ज़िम्मेदारी दी है। आईएएस कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस लीना कोसम पीएससी की नई परीक्षा नियंत्रक होंगी। इसी तरह, हाल में आईएएस प्रमोट हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, तीर्थराज अग्रवाल और सौमिल रंजन चौबे को पोस्टिंग दी गई है। आशीष कुमार टिकरिहा को वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का एमडी बनाया गया है।





