आज की खबर

छत्तीसगढ़ में पहली बार : 120 सरेंडर नक्सली विधानसभा पहुंचे… भारी सुरक्षा इंतज़ाम के बीच देखी सदन की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के संसदीय इतिहास में आज, 27 फरवरी को ऐतिहासिक घटना घटी है। पहली बार बड़ी संख्या में आत्मसमर्पित नक्सली छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखने रायपुर पहुंचे हैं। कुल 120 सरेंडर नक्सलियों ने विधानसभा की कार्रवाई देखी, जिनमें महिलाएं भी हैं। झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड माना जाने वाला ‘चैतू’ भी इस दल में शामिल था। सरेंडर नक्सलियों ने विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष (आसंदी) ने सदन को उनके आगमन की विशेष सूचना दी, जो आमतौर पर केवल विशिष्ट अतिथियों के लिए दी जाती है।
विधानसभा आने से एक दिन पहले अर्थात गुरुवार को इन पूर्व नक्सलियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास पर रेड कार्पेट डिनर में हिस्सा लिया था। आज उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात की। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुनर्वासित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना है। इस दौरे के दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button