छत्तीसगढ़ में पांचवीं-आठवीं के बच्चे इस साल फेल नहीं होंगे… नंबर कैसे भी आएं, पूरक देने के बाद अगली क्लास में एडमिशन
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार सीजी बोर्ड वाले पांचवीं और आठवीं के बच्चों के लिए बड़ा फैसला किया है। इस बार सीजी बोर्ड वाले स्कूलों में इन कक्षाओं का कोई भी बच्चा फेल घोषित नहीं किया जाएगा। परीक्षा में जो भी नंबर आएं, सभी छात्रों को अगली कक्षा में एडमिशन दे दिया जाएगा। सिस्टम यह बनाया गया है कि पांंचवीं और आठवीं के बच्चे जिन विषयों में फेल होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बिठाया जाएगा। उसमें भी पास नहीं हुए, तब भी वे अगली क्लास में पढ़ सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बारे में केंद्रीकृत परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा इसलिए होती है, ताकि छात्र की पढ़ाई को परखा जाए। उसका साल बर्बाद करना उद्देश्य नहीं है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से घोषित समय-सारणी के अनुसार 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। इस बार राज्य शासन ने सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की है। गौरतलब है कि पिछले साल केवल 15% प्राइवेट स्कूल ही इस परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हुए थे। परीक्षा को पूरी गंभीरता से संपन्न कराने के लिए विभाग ने मूल्यांकन और मानदेय की दरें भी तय कर दी हैं:
परीक्षा की फीस, टीचर्स का मानदेय
5वीं परीक्षा शुल्क – ₹55 प्रति छात्र
8वीं परीक्षा शुल्क – ₹60 प्रति छात्र
पेपर जांच (5वीं) – ₹2 प्रति कॉपी
पेपर जांच (8वीं) – ₹3 प्रति कॉपी
केन्द्राध्यक्ष – ₹150 प्रतिदिन



