आज की खबर

छत्तीसगढ़ में 2026 महतारी गौरव दिवस… विश्वास वर्ष और अटल सुशासन वर्ष के बाद साय सरकार का संकल्प

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अगले वर्ष यानी 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने जांजगीर में इस आशय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सबसे अधिक आशीर्वाद मातृशक्ति से मिलता है। माताओं और बहनों के स्नेह, विश्वास और समर्थन से ही सरकार को जनसेवा की ऊर्जा प्राप्त होती है। इसी भाव से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने आगामी वर्ष को महतारी गौरव वर्ष घोषित किया है।

‘जनादेश परब’ के अवसर पर आयोजित जनसभा में उमड़े जनसमर्थन के लिए सीएम साय ने प्रदेशवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विशाल सहभागिता लोकतंत्र में जनता के अटूट विश्वास और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम के रूप में सेवा का पहला वर्ष ‘विश्वास वर्ष’ के रूप में समर्पित किया गया था। जिसमें शासन और जनता के बीच विश्वास की पुनर्स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए सरकार ने पारदर्शिता, संवेदनशीलता और संवाद के माध्यम से जनता का भरोसा फिर से अर्जित किया। सेवा का दूसरा वर्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के आधारभूत ढांचे, सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूरे हुए। इन उपलब्धियों का विस्तृत ‘रिपोर्ट कार्ड’ आज जनता के समक्ष सीधे प्रस्तुत किया गया, जो सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता का परिचायक है। सीएम साय उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के नेतृत्व, सहभागिता और सम्मान का एक नया अध्याय लिखा जाएगा, जो विकसित और समरस छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button