छत्तीसगढ़ : नदी में नहाने गए 4 बच्चे लापता, एक का शव मिला… किनारे दो स्कूटी, मोबाइल और बच्चों के कपड़े बरामद
अभी अभी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर आई है। सूरजपुर जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर बिश्रामपुर के सरस्वतीपुर इलाके की रेण नदी में आज शनिवार 24 अक्टूबर को नहाने गए चार बच्चे लापता हो गए हैं। चारों बच्चे चन्द्रपुर के हैं और दोस्त बताए जा रहे हैं। खबर यह भी है के इनके साथ एक नाबालिग भी था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। बाकी 3 बच्चों की तलाश के लिए सर्चिंग जारी है।
लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार चारों बच्चे नदी में नहाने के लिए आए थे। नदी का बहाव तेज है और कई जगह यह गहरी भी है। यहीं इनके लापता होने की बात आ रही है। नदी के किनारे से बच्चों की दो स्कूटी, मोबाइल, कपड़े और चप्पलें बरामद हुई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने के कारण अभी तक बच्चों के नाम और उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।


