ख़ूंख़ार और 6 करोड़ के इनामी रहे सरेंडर नक्सल नेता भूपति को प्रोफेसर की जॉब… गढ़चिरौली के गोंडवाना विवि में मिला बड़ा शिक्षकीय पद
खूँखार पूर्व नक्सली कमांडर तथा छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 6 करोड़ रुपये के इनामी रहे मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ ‘भूपति’ को महाराष्ट्र की गोंडवाना यूनिवर्सिटी (Gondwana University) में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहाँ भूपति को अब छात्रों को पढ़ाने और मार्गदर्शन का चार्ज सौंपा गया है। भूपति ने 45 साल तक जंगलों में रहने और माओवादी संगठन के एक बड़े रणनीतिकार के रूप में काम करने के बाद कुछ माह आत्मसमर्पण कर दिया था।
पूर्व नक्सल कमांडर भूपति को गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में गोंडवाना यूनिवर्सिटी के ‘आदिवासी अध्ययन और अनुसंधान केंद्र’ (Tribal Studies and Research Centre) में बतौर को-ऑर्डिनेटर (समन्वयक) नियुक्त किया गया है। भूपति की छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में दशकों तक सक्रियता रही है। इसी जमीनी और व्यावहारिक अनुभव को देखते हुए भूपति को आदिवासी संस्कृति, इतिहास और उनकी समस्याओं पर शोध व अध्यापन का काम सौंपा गया है।
मुख्यधारा में लौटने के बाद महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन द्वारा उन्हें इस पद पर नियुक्त करना एक बड़ा सामाजिक संदेश माना जा रहा है, ताकि नक्सलवाद का रास्ता छोड़ चुके अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। हालांकि इस बारे में मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।



