आज की खबर

सीएम के प्रधान सचिव सुबोध सिंह की फर्जी आईडी… यूपी में मौदहा और कानपुर से दो आरोपी अरेस्ट… रायपुर आईजी के निर्देशन में चली थी इन्वेस्टिगेशन

शोसल मीडिया फेसबुक पर वरिष्ठ आईएएस तथा छत्तीसगढ़ के सीएम के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह की फर्जी आईडी बनाने तथा शेयर ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह जांच रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई और हमीरपुर मौदहा से अर्जुन कुमार जाटव तथा प्रवीण दीक्षित को हंसनगर कानपुर से पकड़ा गया।

रायपुर रेंज पुलिस को सूचना दी गई थी कि किसी व्यक्ति ने सीनियर आईएएस सुबोध सिंह की फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी है। इसके बाद राखी थाने में क्राइम रजिस्टर कर रेंज साइबर पुलिस ने इन्वेस्टीगेशन शुरू की। साइबर पुलिस ने फेसबुक, गूगल एवं मोबाइल सर्विस कंपनी से प्राप्त जानकारी का एनालिसिस किया। इस आधार पर पुलिस आरोपी अर्जुन कुमार जाटवऔर साथियों तक पहुँच गई। जाटव को गिरफ्तार किया गया तो उसके मोबाइल से और भी नेताओं और अधिकारियों के फर्जी फेसबुक आईडी के साक्ष्य मिले। इस पर भी कार्यवाही की जा रही है।

इसी की जांच और गिरफ्तारी के दौरान रायपुर शेयर ट्रेडिंग के नाम से 88 लाख की धोखाधड़ी का क्लू भी मिल गया और पुलिस ने कानपुर उत्तरप्रदेश से प्रवीण कुमार दीक्षित को अरेस्ट कर लिया। उसने अपने साथी से मिलकर दीक्षित एजेंसी नामक फर्जी कंपनी बनाई थी और बैंक अकाउंट खोलकर इसी में धोखाधड़ी के पैसे जमा करवाए थे। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 11 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button