जन्माष्टमी पर रायपुर समेत प्रदेश में 4 सितम्बर को शराब और मटन बैन… दुकानों के साथ होटल-रेस्तरां पर भी सख्ती… मटन चिकन फिश पर इस माह 7 दिन रोक
छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार सितंबर को छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित कर दिया है यानी कल शराब से लेकर भांग तक की बिक्री बैन रहेगी। इधर, रायपुर नहर निगम ने भी जन्माष्टमी पर मटन चिकन और फिश की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। निगम ने केवल शुक्रवार ही नहीं, इस माह कुल मिलाकर अलग अलग सात दिनों में मटन चिकन फिश की बिक्री बैन की है। शराब और नॉनवेज, दोनों ही मामलों में बैन पर स्टार से लेकर छोटे होटल और रेस्तराँ में भी सख्ती की जाएगी।
राज्य शासन के आदेश के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को ड्राई डे के दौरान प्रदेश की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता तथा मदिरा बेचने अथवा परोसने वाले सभी प्रकार के लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा। भांग एवं भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी इस दिन बंद रहेंगी। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब अथवा अन्य प्रतिष्ठान या व्यक्ति को मदिरा बेचने और परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट और स्टार होटलों पर भी यह प्रतिबंध समान रूप से लागू रहेगा।
इसी तरह नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर, पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर को रायपुर परिक्षेत्र में मटन चिकन फिश की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी है। मेयर मीनल चौबेने निर्देश दिया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और होटलों तत्काल जप्ती कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाए।



