कोरबा शहर के उफनते नाले में बह गई स्कॉर्पियो… गनीमत कि डोर खुले और 3 युवक बाहर निकल आए… बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के कई हिस्से में बाढ़ के हालात हैं। और आबादी से गुजरने वाले दादर नाले में भारी बारिश के कारण आज शनिवार, 29 अगस्त को सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गई। गाड़ी में तीन दोस्त सवार थे, जिन्होंने समय रहते खिड़की या दरवाजा खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।
पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कोरबा का दादर नालालगातार उफान पर है। युवकों ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हुई और बहने लगे। बहुत अच्छा ये हुआ कि डूबती गाड़ी के डोर मैनुअली खुले और बहती कार से तीनों युवकों ने पानी में छलांग लगा दी और तैरते हुए नाले से बाहर आ गए। इसके बाद स्कॉर्पियो पानी में समा गई। भारी बारिश के कारण इसी नाले का पानी कोरबा के कई रिहायशी इलाकों जैसे चिमनी भट्टा, आरपी नगर और शारदा विहार के 50 से अधिक घरों में घुस गया है।



