आज की खबर
अंबिकापुर में डोली धरती, भूकंप के हल्के झटके… तीव्रता सिर्फ 3.5, इसलिए कोई नुकसान नहीं
छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में आज शनिवार, 17 अक्टूबर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप के झटके आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट (14:12:35 IST) पर महसूस किए गए और काफ़ी लोग घरों-दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में सुबह का भी बताया गया था। भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। चूँकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, इसलिए किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी, प्रशासन अलर्ट है।



