आज की खबर

पुलिसवालों ने गाड़ी क्या रोकी, गुस्साए “नेताजी” ने वर्दी ही फाड़ दी… कई धाराओं में एफआईआर, जेल भेजा गया

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रात में पुलिस ने कार रोककर ब्रेथ एनालाइजर एस टेस्ट किया तो यह बात एक नेताजी को इतनी नागवार गुज़री की सीधे पुलिस की वर्दी पर ही हाथ डाल दिया। एक सिपाही की न सिर्फ वर्दी फाड़ी, बल्कि बाकी सबकी वर्दी उतरवाने की खुलेआम धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने विकास शुक्ला नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट और अभद्र व्यवहार सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की और कोर्ट में पेश कर दिया। यही नहीं, विकास पर ड्रंक एंड ड्राइव की कार्रवाई भी कर दी।

तेलीबाँधा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक 9 मार्च की रात पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान CG-07-DD-6532 नंबर की कार को रोका गया। कार चला रहे विकास शुक्ला की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। पुलिस ने चालान काटा तो भड़के विकास शुक्ला की पुलिसकर्मियों से बहस होने लगी। ख़ुद को एक पार्टी का नेता बताते हुए विकास ने ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और एक आरक्षक की कॉलर पकड़कर वर्दी भी फाड़ दी इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और विकास को थाने ले गई। पुलिस अफसरों ने कहा कि राजधानी में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी क्यों न हो?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button