आज की खबर

जब सीएम साय ने अपने प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को लगाया गुलाल… सीएम हाउस में बिखरे होली के रंग और सरकार का दुलार

राजधानी रायपुर के सीएम हाउस में इस बार सुबह से शाम तक होली के रंगों की बौछार हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने नेताओं और अफसरों के साथ होली खेली और जमकर गुलाल उड़ाया। सीएम साय ने अपने प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समेत अफसरों और अतिथियों का गुलाल से अभिनंदन करके पूरे मुख्यमंत्री निवास में रंग ही जमा दिया। उन्होंने डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी इंटेलीजेंस अमित कुमार, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों का भी गुलाल लगाकर अभिनंदन किया।

सीएम हाउस में पारंपरिक फाग गीतों के साथ सभी होली के रंगों में सराबोर हो गए। सीएम ने सभी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी से आत्मीय भेंट कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, साथियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह, विश्वास और अपनत्व के रंग साझा करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे तथा हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button