रायपुर शहर काज़ी को वक़्फ़ बोर्ड ने किया बर्खास्त… कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर- डॉ राज
छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड ने राजधानी रायपुर के शहर काजी आरिफ अजहरी (फ़ारूक़ी) को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। शहर क़ाज़ी के ख़िलाफ़ एक महिला ने रात में फ़ोन कर परेशान करने का आरोप लगाया है। राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने शहर क़ाज़ी को बर्खास्त करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के बाद कई मुतवल्लियों और इमामों ने शहर क़ाज़ी को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस आधार पर आरिफ अज़हरी को बर्खास्त किया गया है। इस मामले में अभी बर्खास्त शहर क़ाज़ी अज़हरी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार शहर क़ाज़ी पर एक महिला ने काज़ी पर देर रात फ़ोन करके उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने अनुचित आचरण के संबंध में भी शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, वक्फ़ बोर्ड ने जांच शुरू कर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने काज़ी को तत्काल उनके पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। डॉ राज ने कहा कि कार्रवाई के बाद भी जांच जारी रहेगी।


