आज की खबर

बंगाल में 23-29 अप्रैल, असम में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल और केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग… सभी नतीजे 4 मई को

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम 4 बजे हुई प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। इसके अनुसार बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी। इसी तरह असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।
केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे। पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है। पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है। बता दें कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव आठ चरणों में कराया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button