आज की खबर

ड्रंक एंड ड्राइव में एक और “नेताजी” का पुलिस से विवाद का वीडियो वायरल… “अभी यहीं अंजाम भुगतना होगा”, इस धमकी के बाद कार जब्त

राजधानी रायपुर में पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती बारात रही है। ड्रंक एंड ड्राइव में आम लोग चुपचाप गाड़ी जब्त करवाकर जा रहे हैं, लेकिन नेता लोग फँस रहे हैं तो सीधे पुलिस की वर्दी को ही खतरे में डाल रहे हैं। कल रात वीआईपी तिराहे के पास चल रही चेकिंग में एयरपोर्ट की ओर से आ रहे नेताजी रोक लिए गए। पुलिस ने मामला साबित होने पर कार की चाबी मांगी तो नेताजी भड़क गए और मौके पर मौजूद पुलिसवालों से कहने लगे- ‘आप लोग समझ नहीं रहे हैं, इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। अभी बुलाया हूं, थोड़ा इंतजार कीजिए।‘ फिर वे वीडियो बनाने वाले पर बिफर गए और कहा- वीडियो बनाना बंद कर… दस मीडियावाले हमारे पास भी हैं, अभी वीडियो बनवाकर वायरल कर दूँगा। करीब चार मिनट के इस वायरल वीडियो में यह कहते भी सुना जा रहा है- प्रदेश पदाधिकारी हूं, फिर भी आप लोग नहीं समझ रहे। छोटा-मोटा चालान काटकर छोड़ देते, थोड़ी शराब पिया हूं…। इस दौरान पुलिस ने संयम बनाए रखा, लेकिन नेताजी नहीं संभले। आख़िरकार पुलिस ने गाड़ी ज़ब्ती बनाकर थाने में खड़ी कर दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button