आज की खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में रसोई गैस पर हंगामा… भाजपा विधायक की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी… भारी हंगामा, समूचा विपक्ष सस्पेंड

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष ने रसोई गैस सिलेंडर का मुद्दा उठाया और कुछ देर में हंगामा खड़ा हो गया। विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर गैस सिलेंडर की कमी से आम लोगों और होटल संचालकों के परेशान होने का आरोप लगाया। सत्तापक्ष के विधायक ने जैसे ही कहा कि रसोई गैस केंद्र सरकार का विषय है, इसलिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, तो हंगामा शुरू हुआ और इतना बढ़ा कि कांग्रेस के सभी विधायक सस्पेंड कर दिए गए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से आम लोग और होटल व्यवसायी परेशान हैं। इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव के ज़रिए इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कह दिया कि एलपीजी की आपूर्ति केंद्र सरकार से जुड़ा विषय है और यह राज्य विधानसभा के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

इस टिप्पणी के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस और नारेबाजी शुरू हो गई। विपक्षी विधायकगर्भगृह में पहुंच गए और वहां भी जमकर नारेबाजी की।  सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया और हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button