आज की खबर

बिलासपुर से 3.35 करोड़ का सोना लूटकर भागे बदमाशों के साथ यूपी एटीएस की मुठभेड़… चारों लुटेरे पूरे माल के साथ अरेस्ट, दो को गोली लगी

बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ रुपए के सोने के ज़ेवर और कैश लूटकर भागे लुटेरों को उत्तरप्रदेश एटीएस ने मिर्जापुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो लुटेरों को पैर में गोली लगी है, मिली जानकारी के मुताबिक़ लुटेरों से पूरा सोना, सोने के जेवर और कैश मिल गया है। बिलासपुर पुलिस जल्दी ही चारों को प्रोडक्शन वारंट में लेकर आएगी।
Screenshot
यूपी पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने सोनभद्र बॉर्डर के पास बदमाशों की घेराबंदी की। सक्तेशगढ़ जंगल के पास हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया।मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश दिल्ली का विजय लांबा और गौतम बुद्ध नगर का मोनू उर्फ राहुल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। अन्य दो पकड़े गए आरोपियों के नाम करीम खान (बरेली) और विनोद उर्फ बीनू (राजस्थान) बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, नकदी, वारदात में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल और तमंचे) और स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली है।
बता दें कि बदमाशों ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी से लगभग 3.35 करोड़ रुपये का माल लूटा था। लुटेरों ने भागने के लिए बिलासपुर से अंबिकापुर का रास्ता चुना था और कई गाड़ियां बदली थीं। लेकिन अंततः वे मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ की गिरफ्त में आ गए। इसमें करीब 2.2 किलो सोना और 3.50 लाख रुपये नकद शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button