आज की खबर
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली, चुनाव 16 मार्च को… दोनों कांग्रेस की थीं, अब इनमें से भाजपा को एक सीट का लाभ
छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सांसदों फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव की घोषणा कर दी है। इन चुनावों के लिए मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा में होगा जिसमे विधायक हिस्सा लेंगे। दोनों सीटें अभी कांग्रेस की हैं लेकिन अभी विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से पार्टी एक सीट खो देगी और यह भाजपा के खाते में जाएगी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा करने का सिलसिला 26 February से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। ज़्यादातर निर्विरोध नामांकन की स्थिति बनती है, लेकिन दोनों ही दलों ने दो-दो प्रत्याशी उतारे तो मतदान होगा। अभी कांग्रेस और भाजपा, दोनों की और से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।




