एनालिसिस
रायपुर में आईपीएल के दो मैच मई में… आरसीबी का मुंबई और केकेआर से मुक़ाबला… कई स्टार क्रिकेटर नजर आएंगे राजधानी में
छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर के लिए अहम खबर ये है कि यहाँ आईपीएल के दो धुंआधार मैच मई में होने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल के शेड्यूल में रायपुर को दो मैचों की मेजबानी सौंप दी है। रायपुर में होने वाले मैच भी खास हैं। पहला मैच 10 मई को आरसीबी vs मुंबई इंडियंस (MI) के बीच और दूसरा मैच 13 मई को आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच नवा रायपुर के शहीद वीरनारायणसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ तकनीकी और सुरक्षा जांच के चलते आरसीबी ने अपने 2 घरेलू मैचों को रायपुर शिफ्ट करने का फैसला किया है। रायपुर का यह स्टेडियम अपनी क्षमता (लगभग 65,000 दर्शक) और शानदार आउटफील्ड के लिए जाना जाता है, जो बोर्ड की पहली पसंद बना।



