आम चुनाव

तिरंगामय राजनांदगांवः सीएम साय-डा. रमन के साथ तिरंगा यात्रा में चले हजारों

छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्राओं की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को राजनांदगांव तिरंगे के साथ हजारों लोग ऐसे निकले कि पूरा शहर तिरंगामय हो गया। रैली में पूर्व सीएम तथा शहर विधायक डा. रमन तो थे ही, सीएम साय की मौजूदगी ने लोगों का जोश बढ़ा दिया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसमें सैकड़ों लोग बाइक रैली के रूप में भी निकले। तिरंगा रैली के कारण राजनांदगांव शहर शाम तक राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा रहा।

स्पीकर के प्रोटोकाल के कारण पूर्व सीएम डा. रमन कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते, लेकिन तिरंगा रैली की तैयारी में उनके साथ पूरी शहर भाजपा सुबह से भिड़ी रही। राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने भी रैली की तैयारी में हाथ बंटाया। सीएम विष्णुदेव साय दोपहर में पहुंचे। उन्होंने डा. रमन और सांसद पांडेय के साथ रैली को रवाना किया। तिरंगा रैली शहर की सड़कों पर कई घंटे रही। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का भी हिस्सा है। इसके तहत भाजपा के लोग सभी घरों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिलास्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजनांदगांव की तिरंगा रैली इसी का हिस्सा है। राजनांदगांव बस स्टैंड से शुरू हुई इस रैली में विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button