आम चुनाव

मूणत के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली में देशप्रेम का अपूर्व उत्साह…भारत माता की महाआरती में राष्ट्रभक्ति की लहरें

सीएम विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन और पूर्व गवर्नर रमेश बैस महाआरती में मौजूद

रायपुर पश्चिम के दिग्गज भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर निकली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा में पूरा शहर उमड़ गया। राजधानी की सड़कों पर देशप्रेमियों का सैलाब नजर आया। तिरंगा बाइक रैली साइंस कालेज मैदान स्थित पं. दीनदयाल उपााध्याय आडिटोरियम से शाम 4 बजे निकली। पूर्व मंत्री मूणत खुद बाइक चलाते हुए तिरंगा रैली लेकर निकले तो रास्ते में जो भी मिले, केसरिया पगड़ी बांधकर रैली के साथ हो लिए। देशप्रेम के रंगों से सराबोर तिरंगा बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से राष्ट्रभक्ति का संदेश देती हुई शाम को गुढ़ियारी पहुंची। वहां भारत माता की भव्य महाआरती के आयोजन में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर के सभी विधायकों की मौजूदगी से चार चांद लग गए। युवाओं के समूह ने हाथों में दीए लेकर महाआरती शुरू की तो जैसे राष्ट्रभक्ति की लहरें उठने लगीं।

तिरंगा यात्रा और भारत माता की महाआरती के भव्य आयोजनों से पूरा शहर दिनभर देशप्रेम के जोश में डूबा रहा। पूर्व मंत्री मूणत पिछले चार वर्ष से तिरंगा बाइक रैली और भारत माता की भव्य महाआरती आयोजित कर रहे हैं और ये आयोजन साल दर साल विशाल स्वरूप लेते जा रहे हैं। उनके आह्वान पर रायपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के युवा तथा भाजपा कार्यकर्ता से दोपहर 2 बजे से ही तिरंगा बाइक रैली में शामिल होने के लिए दीनदयाल आडिटोरियम पहुंचने लगे थे। रैली में शामिल हर युवा को केसरिया पगड़ी पहनाई गई और राजेश मूणत ने खुद भी पगड़ी धारण कर रखी थी। शाम 4 बजे हजारों युवाओं के साथ रैली साइंस कालेज से निकली। यह जहां भी पहुंची, लोग साथ होते गए और तिरंगा यात्रा ने भव्य स्वरूप ले लिया। तकरीबन तीन घंटे तक शहर के प्रमुख इलाकों में देशप्रेम की अलख जगाते हुए तिरंगा यात्रा गुढ़ियारी में भारत माता चौक पर पहुंच गई। इसी बीच, शाम साढ़े 4 बजे रामनगर से हर आयु वर्ग के लोग “डेढ़ किमी का तिरंगा झंडा” लेकर अलग-अलग महापुरुषों को वेशभूषा में निकले। यह भी राजेश मूणत के नेतृत्व वाली तिरंगा बाइक रैली का हिस्सा था।

महाआरती में सीएम साय, बैस, बृजमोहन शामिल

तिरंगा बाइक यात्रा तथा डेढ़ किमी लंबे राष्ट्रध्वज के साथ निकली रैली लगभग एक साथ ही भारत माता चौक पहुंचीं। कुछ देर में सीएम साय, पूर्व गवर्नर बैस और सांसद बृजमोहन समेत सभी विधायक भी पहुंचे और भारत माता की महाआरती शुरू हो गई। भारत माता की आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। महाआरती के बाद छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा देशभक्ति का रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा बाइक यात्रा और भारतमाता की महाआरती के बाद पूर्व मंत्री मूणत ने द स्तंभ से कहा- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूँ, जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई। उन सभी वीरों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया। मूणत ने छत्तीसगढ़वासियों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़चढ़ का सहभागिता निभाने का आह्वान किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button