आज की खबर

ये हैं छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु न्यायाधीश… विधानसभा में सीएम साय से मिले

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने गुरुवार को विधानसभा के मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की है। इस दौरान वहां शासन कि विधि विभाग की प्रमुख  सचिव सुषमा सांवत तथा राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी भी उपस्थित थीं।

सीएम साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। सीएम ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button