The Stambh Breaking : जिस विमान में सीएम साय थे, वह आधा घंटा हवा में चक्कर काटता रहा… बारिश से मिस्ड एप्रोच, दो विमान कई कोशिशों के बाद लैंड
राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है । इसी के दौरान की एक बड़ी खबर यह आई है कि एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों को रनवे में फिसलन और missed approach की आशंका के कारण रायपुर के ऊपर आधा घंटे तक चक्कर काटना पड़ा है। इनमे से इंडिगो के विमान में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी थे। उनकी फ्लाइट भी काफ़ी कोशिशों के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हो पाई। एयर इंडिया की फ्लाइट ने भी उसी के बाद लैंड किया।
सीएम साय कल देर रात इंडिगो की फ्लाइट से वापस आए। उनका विमान 9.30 बजे रायपुर पहुंच गया लेकिन बेहद गहरे बादल, बारिश और रनवे पर फिसलन के कारण मिस्ड एप्रोच हुआ। लैंड करने के बजे पायलट विमान को उड़ा ले गए और विमान शहर का चक्कर काटने लगा। सीएम को रिसीव करने के लिए रात में रायपुर कलेक्टर और एसएसपी एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताते हैं के फ्लाइट के missed एप्रोच की सूचना से अफसर भी बेचैन हो गए। इसी बीच दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट पहुंची। इसके पायलट भी लैंड नहीं कर पाए और वापस उड़ गए। दोनों विमान करीब आधा घंटे तक रायपुर के ऊपर मंडराते रहे। आख़िरकार आधा घंटे बाद इंडिगो के पायलट ने लैंड किया, जिसमें सीएम साय थे। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट भी सुरक्षित लैंड कर गई।



