आज की खबर

आत्मानंद स्कूल धीरे-धीरे बंद करने की प्रक्रिया शुरू… इस साल से नर्सरी में प्रवेश बंद, हटाए जा सकते हैं टीचर… शिक्षा मंत्री का विधानसभा में जवाब

न‌ए शिक्षा सत्र से आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए आत्मानंद स्कूल में प्री नर्सरी कक्षा बंद कर दी जाएंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में घोषणा की कि डीएलएफ फंड का प्रावधान बदलने से प्री प्राइमरी के टीचर भी हटाए जा सकते है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के तारांकित प्रश्न पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। महंत ने कहा था कि आज बताया गया है कि प्रदेश में 430 आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। सीएम ने दिसंबर 24 में बताया था कि कुल 751 स्कूल हैं। कौन सही है। मंत्री यादव ने कहा कि दोनों ही सही है। ‌403 अंग्रेजी और 348 हिंदी मीडियम के आत्मानंद स्कूल हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 54 स्कूलों में अंग्रेजी प्री प्रायमरी है।

डॉ महंत ने पूछा कि क्या इन स्कूलों के शिक्षकों को निकाला जा रहा है। मंत्री ने बताया कि अभी निकालने का आदेश नहीं दिया गया है। चूंकि इन स्कूलों को वित्त विभाग से मंजूरी नहीं मिली थी कि तो इन्हें स्थानीय व्यवस्था के तहत कलेक्टरों के जरिए डीएम‌एफ से संचालित किया जा रहा था। अब डीएम‌एफ के नियम बदल ग‌ए हैं । इसलिए न‌ए सत्र से इन्हें बाकी आत्मानंद स्कूल की तरह संचालित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button