चंद्रमा से सिर्फ़ 11 हजार किमी दूर है मून मिशन का ओरियन कैप्सूल… इसमें सवार चार अंतरिक्षयात्री आज ही 7 हजार किमी दूर से लगाएंगे MOON का चक्कर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मून मिशन पर निकला रॉकेट ओरियन (Orion) चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के बहुत करीब पहुँच गया है। पृथ्वी से चंद्रमा कक्षाओं के हिसाब से औसतन 4 lakh किमी दूर है। बेहद तेज रफ़्तार से उड़ रहा ओरियन रॉकेट 4 अप्रैल को दोपहर तक चंद्रमा से सिर्फ़ 11 हज़ार किलोमीटर ही दूर है। यह अगले दो तीन घंटे में चंद्रमा की सतह से 7,400 किलोमीटर की दूरी पर पहुँचेगा और इसी दूरी से चाँद का चक्कर लगाएगा। इस दौरान रॉकेट पर सवार अंतरिक्षयात्री चंद्रमा की ऑर्बिट का बारीक अध्ययन करेंगे।
ओरियन कैप्सूल को 2 अप्रैल को फ्लोरिडा से आर्टेमिस-2 रॉकेट के ज़रिए लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से यह लगातार चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। यह नासा का 10 दिनों का मिशन है जिसमें 4 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पीछे (Far Side) से होते हुए वापस पृथ्वी पर लौटेंगे। यह यात्रा पृथ्वी से अब तक की सबसे दूर की मानव अंतरिक्ष यात्रा होगी। ओरियन कैप्सूल में चार अंतरिक्ष यात्री—रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन—सवार हैं। ध्यान दें कि यह दल चंद्रमा की सतह पर उतरेगा नहीं, बल्कि उसकी कक्षा का परीक्षण करेगा, फिर पृथ्वी पर वापस लौट आएगा।



