आज की खबर

मकान मालिक युवक की हत्या कर दी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने… लेनदेन का विवाद था, रावतपुरा कॉलोनी में घर जाकर मारा चाकू

राजधानी रायपुर की कॉलोनी रावतपुरा फेस-2 में शुक्रवार को दोपहर 34 साल के युवक अजय अग्रवाल की उसके घर के दरवाजे पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे घर की कॉलबेल बजी तो अजय दरवाजे पर आया। आने वाले ने वहीं सब्जी काटने वाला चाकू युवक के पेट में घोंपा और भाग निकला। वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। आरोपी मृतक के कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण करवा रहा युवक निकला। पुलिस ने वारदात के दो घंटे के भीतर ही आरोपी डोमेश्वर देवांगन को अरेस्ट कर लिया। मर्डर वेपन भी बरामद कर लिया गया है।

इस वारदात से रावतपुरा कॉलोनी में सनसनी फैल गई। कंस्ट्रक्शन करवा रहे युवक के हाथों हुई इस वारदात की चर्चा निर्माण ठेकेदारों में भी तेजी से फैली। अफसरों ने बताया कि आरोपी डोमेश्वर देवांगन ने मृतक अजय अग्रवाल का कंस्ट्रक्शन काम किया था। इसके पैसे को लेकर दोनों में विवाद था। आरोपी काम के लिए 50000/- रूपये मांग रहा था। पैसे ज़्यादा लगने के कारण उसमे और मृतक में विवाद था। आरोपी आज भी पैसा लेने के लिए मृतक के घर गया था। अजय के दरवाजे पर आते ही आरोपी ने सब्जी काटने की चाकू से उसके पेट में वार किया जिससे अजय की मृत्यु हो गई। टिकरापारा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मर्डर केस की लिखापढ़ी शुरू की है। कंस्ट्रक्शन फील्ड के लोगों का कहना है कि पैसे के लेनदेन के लिए इस तरह की वारदात पहले नहीं हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button