आज की खबर

सरकार ने कहा कि स्कूलों में 11 बजे तक छुट्टी दी जाए… फिर DPS की छुट्टी साढ़े 12 बजे क्यों, अफसरों को पूछना चाहिए

छत्तीसगढ़ में अब भी गर्मी खत्म नहीं हुई, इसलिए सीधे सीएम विष्णुदेव साय ने शिक्षा सचिव को कल निर्देश दिया था कि प्रदेश के सारे स्कूल अगले एक हफ्ते तक सुबह 11 बजे से पहले छुट्टी देंगे। इसके बाद कोई स्कूल नहीं लगेगा। शिक्षा विभाग ने बाकायदा इस आशय का आदेश सोमवार को जारी भी कर दिया। मंगलवार यानी आज रायपुर समेत प्रदेशभर के स्कूलों ने साढ़े 10 बजे ही छुट्टी दे दी। लेकिन रायपुर में सेमरिया का पारा DPS स्कूल शायद किसी और प्रदेश के कायदे कानूनों से चलता होगा। डीपीएस प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करते हुए 12.30 बजे तक स्कूल लगाई है। भिलाई डीपीएस से भी यही खबर आई है।

द स्तम्भ ने इस बारे में डीपीएस प्रबंधन से बात करने की ज़रूरत नहीं समझी, क्योंकि बच्चों ने ही बताया कि उनका स्कूल 12.30 बजे छूटा है। बच्चों को लेकर डीपीएस के स्कूल बस दोपहर डेढ़ बजे तक शहर और आउटर में नज़र आए हैं। ये तय है कि जब शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी और रायपुर कलेक्टर डीपीएस प्रबंधन से बात करेंगे, तो मैनेजमेंट संभवतः यही कहेगा कि छुट्टी समय पर दी गई। यह तो दोनों ही आला अफसरों को सुनिश्चित करना है कि सरकार के आदेश का हर स्कूल पालन करें, खासतौर पर तब, जबकि 11 बजे छुट्टी का आदेश सीएम साय की मंशा पर जारी हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button