आज की खबर
सबसे बड़े नक्सल नेता देवजी और साथियों ने तेलंगाना के जंगल में किया सरेंडर… इस तरह, माओवादी पार्टी शीर्ष से ही साफ़
माओवादी संगठन के शीर्ष नेता और महासचिव
टिपिरि तिरुपति उर्फ ‘देवजी’ने रविवार 22 जनवरी को सरेंडर कर दिया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार देवजी ने तेलंगाना के मुलुगु या आसिफाबाद जिले के जंगलों में तेलंगाना पुलिस और स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के सामने हथियार डाले हैं। नके साथ पोलित ब्यूरो सदस्य मल्ला राजिरेड्डी (संग्राम) और नरसिम्हा रेड्डी (गंगन्ना) सहित लगभग 16 से 20 अन्य प्रमुक्ष माओवादियों के भी सरेंडर करने की खबर है। इस तरह, अब माओवादियों के शीर्ष नेताओं के सरेंडर के साथ माओवादी पार्टी ही खात्मे के कगार पर पहुँच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवजी को मई 2025 में पूर्व प्रमुख नंबाला केशव राव (बसवा राजू) की मृत्यु के बाद माओवादी संगठन का महासचिव बनाया गया था। उन पर तेलंगाना में 25 लाख रुपए का इनाम था। छत्तीसगढ़ में देवजी पर इनाम और केसेस का ब्योरा अभी नहीं मिला है।
देवजी का सरेंडर केंद्र सरकार के ‘ऑपरेशन कगार’ के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसका लक्ष्य मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करना है।



