आज की खबर

टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर रहे कपिल देव पहुंचे रायपुर… सीएम साय से मिले, छत्तीसगढ़ में खेल माहौल को सराहा

महान गेंदबाज और टीम इंडिया के लिए पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे कपिल देव राजधानी रायपुर में हैं। कपिल देव ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की। उनके बीच खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा हुई है। कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा तथा छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सीएम साय ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button