आज की खबर

टीम इंडिया कोलंबो में शाम 7 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी… टी-20 वर्ल्ड कप का यह अहम मैच डीडी समेत कई जगह लाइव… टॉस कुछ देर बाद 6.30 बजे

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज यानी रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी दुनिया में देखा जाने वाला यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।  टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे। चूँकि श्रीलंका और भारत के समय में कोई अंतर नहीं है, तो यही भारतीय समय भी होगा। कोलंबो में आज बारिश की आशंका है, जो मैच में थोड़ा व्यवधान भी डाल सकती है।

भारत और पाकिस्तान के इस वर्ल्ड कप मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर भिन्न-भिन्न भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा जियोहॉटस्टार ऐप पर उठा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। जियोस्टार पर आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इसके अलावा, मैच आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स एचडी पर मैच लाइव देख सकते हैं।

भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर।

पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button