आज की खबर

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया… भारत वर्ल्ड कप के सुपर-8 में… ईशान किशन मैन ऑफ़ द मैच

भारत ने रविवार को कोलंबो में टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान की टीम दूर दूर तक मुक़ाबले में नहीं है। टीम इंडिया ने इस मुक़ाबले में पाकिस्तान को 61 रनों के भारी अंतर से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। ईशान किशन को धुवाँधार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया है।
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 overs में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 overs में 114 रन बनाकर आउट हो गई। ईशान किशन ने मात्र 40 गेंदों में 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) की आतिशी पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। पाकिस्तान को 114 रनों पर समेटने में हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से:उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले 8 नवंबर 2024 को भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डरबन में ठीक 61 रन के अंतर से हराया था, जहाँ संजू सैमसन ने शतक लगाया था। लेकिन आज की जीत 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मिली एक बड़ी कामयाबी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button