छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेयर केस : नाबालिग लड़के की रिपोर्ट पर महिला दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

छत्तीसगढ के कवर्धा जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। कवर्धा जिले की कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़के की रिपोर्ट पर वहीं की एक महिला को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के केस में गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। इस केस में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर बारीक इन्वेस्टिगेशन हुआ, इसके बाद केस रजिस्टर किया गया। कवर्धा और संभवतः छत्तीसगढ़ में यह रेयर केस माना जा रहा है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि नाबालिग की रिपोर्ट पर महिला के ख़िलाफ़ अपराध क्रमांक 123/2026 के धारा 04 पोक्सो अधिनियम का केस दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। लड़के ने रिपोर्ट लिखवाई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मपर एक महिला से उसका परिचय हुआ। दोनों की एक दो बार मुलाक़ात भी हुई। महिला ने 1 मार्च को लड़के को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया गया। लड़के का आरोप है कि वहां अपराध घटित हुआ। रिपोर्ट लिखवाने में देरी क्यों हुई, इस बारे में लड़के ने पुलिस को बताया कि महिला की लगातार डाँट से वह डर गया था। बाद में हिम्मत करके थाने पहुँचा। बहरहाल, कवर्धा मीडिया सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस मामले में बेहद सावधानी के साथ सभी एंगल पर जांच कर रही है, क्योंकि कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button