आज की खबर

रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ स्टेट हैंगर… वीआईपी विमान-चॉपर वहीं रहेंगे… सीएम साय ने स्टेट हैंगर से ली पहली फ्लाइट

राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर स्टेट हेंगर काफ़ी अरसे तक बंद रहने के बाद फिर शुरू हो गया है। इससे राज्य में विशेष विमानों-हेलीकॉप्टरों से वीवीआईपी का आना-जाना आसान हो जाएगा। यही नहीं, एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने स्टेट हैंगर की शुरुवात की और अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है। नवनिर्मित हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button