आज की खबर
प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान… आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री… कोषाध्यक्ष नंदन जैन की जगह राम गर्ग, देखिए लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ पार्टी ने प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष को भी बदला है। कार्यकारिणी में ज़्यादातर नेता ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार बड़े मौके दिए गए हैं। कोषाध्यक्ष नंदन जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह राम गर्ग कोषाध्यक्ष का काम देखेंगे। मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। पूरी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची यहाँ देखी जा सकती है :-