आज की खबर

बिलासपुर में सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ की लूट से सनसनी… राजकिशोर नगर में कारोबारी की कार गन पॉइंट पर रोककर डाका

बिलासपुर शहर में देर रात सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ रुपये के सोने-चाँदी के ज़ेवरों की 3.35 करोड़ की लूट से सनसनी फ़ैल गई है। राजकिशोर नगर के पास लुटेरों ने रात में कार से लौट रहे सराफा कारोबारी को रोका, उसे उतारकर बुरी तरह पीटा और ज़ेवर भरे थैले ले भागे। लुटेरों ने मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़ दीं और कारोबारी की कार ले गए, जो आज मिली है। वारदात तथा भागते लुटेरे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, लेकिन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
लूट का शिकार घायल कारोबारी
Screenshot
पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी जब दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे, तब यह वारदात हुई। राजकिशोर नगर (महावीर सिटी के पास) बदमाशों ने कार और बाइक से व्यापारी का रास्ता रोका। लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर व्यापारी को बाहर निकाला और उन पर हथौड़े और पिस्टल के बट से हमला किया। व्यापारी जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और 50 टांके लगे हैं। उनकी स्थिति अब भी खतरे से बाहर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने व्यापारी की कार और उसमें रखे ज्वेलरी से भरे बैग लूट लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लुटेरे अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़कर व्यापारी की कार लेकर भागे थे। बाद में यह कार पुलिस को मिल गई। CCTV कैमरों के फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button