आज की खबर

साय सरकार का तीसरा बजट 24 फ़रवरी को… एक दिन पहले, 23 से विधानसभा का बजट सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। अगले दिन यानी 24 फरवरी को सदन में साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया जाएगा। बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। उन्होंने बताया बजट नई थीम और नए विजन के साथ पेश किया जाएगा। इसे वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट’ की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार बजट में वर्ष 2047 को लक्ष्य बनाकर लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म प्लानिंग दोनों को शामिल किया गया है और इसमें स्पष्ट रोडमैप नजर आएगा।

बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मीडिया से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार हर साल उससे अधिक राशि दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक राशि उनकी सरकार दे रही है। मंत्री के अनुसार, हर वर्ष करीब 8000 करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button