रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में डेढ़ सौ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू… 20 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि, कई विषयों में वैकेन्सी
राजधानी समेत रायपुर जिले के 31 आत्मानंद स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 20 मार्च है। स्कूलों में टीचर से प्राचार्य तक करीब 150 पद हैं। इन पदों के लिए अभी 10 हजार आवेदन किए जा चुके हैं।
आत्मानंद स्कूलों में जिन विषयों और पदों पर भर्ती होनी है, उनमें व्याख्याता का पद हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी और रसायन विषयों के लिए है। इसी तरह, शिक्षक का पद अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषयों के लिए है। व्याख्याता में केवल संस्कृत और हिंदी विषय के पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है। भर्ती व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य-चौकीदार के पदों पर होगी। जिन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती की जानी है, उनमें आमापारा स्कूल में 3 पद, रायपुरा में 7 पद, गोगांव में 7 पद, बूढ़ापारा में 2 पद, त्रिमूर्तिनगर में 7 पद, भनपुरी में 11 पद, गुढ़ियारी में 11 पद, तिलक नगर में 3 पद, सरोना में 2 पद, मोहबाबाजार में 2 पद, गुरुनानक चौक में 1 पद, लालपुर में 3 पद, मोवा में 2 पद, अभनपुर में 7 पद, आरंग में 5 पद, नेवरा में 8 पद, भाठागांव में 6 पद, माना कैंप में 6 पद, कूंरा में 5 पद, चंदखुरी में 7 पद, गनियारी में 7 पद, रायखेड़ा में 8 पद, खोरपा में 4 पद, बरबंदा में 2 पद, खरोरा में 3 पद, गोगांव में 7 पद, गोबरानवापारा में 4 पद, समोदा में 3 पद, मंदिरहसौद में 2 पद, सारागांव में 4 पद और राजातालाब आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 3 पद हैं। बता दें कि इन स्कूलों में अधिकतर पद संविदा होते हैं।



