आज की खबर

रानू साहू और सौम्या चौरसिया सुबह 8.30 बजे, समीर बिश्नोई 10 बजे जमानत पर रिहा… सूर्यकांत अभी जेल में, भाई रजनीकांत गया ऑटो से

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और रानू साहू तथा निलंबित राज्यसेवा अफसर सौम्या चौरसिया समेत कोल लेवी केस के छह आरोपी शनिवार को सुबह रायपुर जेल से रिहा कर दिए गए। रानू और सौम्या की रिहाई महिला जेल से सुबह साढ़े 8 बजे हुई। दोनों को जेल के पिछले दरवाज़े से निकाला गया। उस वक्त बारिश हो रही थी और इक्का दुक्का मीडियाकर्मी ही थे। दोनों बाहर निकलते ही अपनी गाड़ियों में रवाना हो गए, मीडिया से बात नहीं हो पाई। कुछ देर बाद मेन सेंट्रल जेल से बिश्नोई और सूर्यकांत का भाई रजनीकांत तिवारी समेत चार लोग बाहर आए। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक रजनीकांत को आटो करके जाते देखा गया। सूर्यकांत की रिहाई की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि वह अभी जेल में ही है।

बता दें कि कोल लेवी स्कैम में समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया ढाई साल यानी 30 महीने से जेल में बंद थे। रानू साहू की रिहाई 22 महीने बाद हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button