आज की खबर

राज्यसभा चुनाव : फूलोदेवी नेताम दूसरी बार कांग्रेस की उम्मीदवार… स्थानीय, महिला और जनजातीय समुदाय, सभी समीकरण साधे

आज की अहम खबर ये है की छत्तीसगढ़ में ख़ाली हुई दो राज्यसभा सीटों में से एक के लिए कांग्रेस ने बस्तर की नेत्री तथा मौजूदा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम पर दोबारा भरोसा जताते हुए पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसा करके पार्टी ने स्थानीय, महिला और जनजातीय समुदाय जैसे तीन राजनैतिक समीकरण साधे हैं। भाजपा ने पहले ही लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

कांग्रेस में राज्यसभा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत और शिव डहरिया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नाम भी चल रहा था। लेकिन संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आखिरकार फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनी नाम घोषणा के बाद फूलोदेवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने समयसीमा को देखते हुए रणनीतिक तौर पर यह फैसला लिया है, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। अब निगाहें दूसरी सीट पर पार्टी के अगले कदम पर टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button