आज की खबर

राजेश मूणत का शिक्षा के लिए बड़ा कदम… आरडी तिवारी स्कूल के लिए 1.60 करोड़ रुपए… टंकी का निरीक्षण, और कार्य भी मंजूर

रायपुर पश्चिम में सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के अभियान में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता तथा तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत ने आरडी तिवारी स्कूल की कायाकल्प का बीड़ा उठा लिया है। इस स्कूल में नए क्लासरूम बनाने के लिए विधायक मूणत की पहल पर साय सरकार ने 1.60 करोड़ रुपए मंजूर कर भिजवाए हैं। रायपुर महापौर मीनल चौबे के साथ आरडी तिवारी स्कूल परिसर का दौरा करते हुए विधायक मूणत ने कुछ कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अफसरों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि निर्माण में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजेश मूणत ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए और कार्य की धीमी गति पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान विधायक मूणत ने स्पष्ट किया कि आरडी तिवारी स्कूल मे नए क्लासरूम्स के लिए 1.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नए निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए दिए हैं। 60 लाख रुपए पुराने भवन के कायाकल्प के लिए मंजूर हुए हैं। सभी काम तुरंत शुरू किए जाने चाहिए।

वरिष्ठ विधायक मूणत ने बुधवार को ही ठक्कर बापा वार्ड में निर्माणाधीन 2000 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी और 25 मीटर स्टेजिंग निर्माण का भी निरीक्षण किया। यहां भी उनके साथ मेयर मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल तथा अफसरों की टीम मौजूद थी। पूर्व मंत्री मूणत ने आज ही  एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में 48 लाख रुपए से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम का विकास उनकी प्राथमिकता है और हर वार्ड में जन-सुविधाओं का विस्तार करना उनका मुख्य लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान निगम अफसरों की टीम में अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button