आज की खबर

रायपुर पुलिस ने देर रात बेवजह घूमने वालों पर बैजनाथपारा से शुरू किया एक्शन… चाय-पान के चक्कर में 4 युवक अरेस्ट

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रात में गश्त बढ़ाकर अब आधी रात के बाद बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत भी बैजनाथपारा से की है। एक दिन पहले बुलडोजर एक्शन के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस ने बैजनाथपारा में मिले चार युवकों शेख रियाज (49 वर्ष), विकास निषाद (20 वर्ष), धीरज टंडन (19 वर्ष) और राजेश साहू (44 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। सभी को प्रतिबंधात्मक धाराओं में कोर्ट में पेश किया गया है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने चेतावनी दी कि सिर्फ बैजनाथपारा ही नहीं, सेंट्रल जोन के सभी इलाकों में रात में घूमने वालों से अब वजह पूछी जाएगी और बेवजह घूमते पाए जाने पर अरेस्ट कर कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

सेंट्रल जोन में कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना इलाकों में रात में घूमने वालों पर पुलिस अब सख्ती बरतने जा रही है। शुरुआत में बैजनाथपारा इलाके में देर रात कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक रोके जाने और पूछताछ में जो युवक उचित कारण नहीं बता पा रहे हैं, उनको पकड़ा गया है और प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि रात में अनावश्यक घूमकर लोक शांति में व्यवधान उत्पन्न करने अथवा असामाजिक गतिविधियों की आशंका पैदा करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर, त्वरित एवं सख़्त कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button