आज की खबर

रायपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पंचायत बंगले से डेढ़ माह में ही शिफ्ट… अब सिविल लाइंस गृहमंत्री बंगला होगा नया दफ्तर

रायपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का पता डेढ़ महीने में ही बदल गया है। डॉ संजीव शुक्ला और पूरा कमिश्नरेट सिविल लाइंस में सीएम हाउस के पास सी-3 बंगले में शिफ्ट हो गया है। अब तक यह बंगला डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अलॉट था। उनका निवास ऑफिस नवा रायपुर के मंत्री बंगले में शिफ्ट होने की सूचना है।

पुराने ज़िला पंचायत परिसर में पुलिस कमिश्नर से पहले संभाग कमिश्नर का दफ्तर था। कमिश्नरेट के कारण उनका दफ्तर इसी परिसर में पीछे चला गया था। सूत्रों के अनुसार अब यह वापस सामने आ जाएगा। इधर, नए सी-3 बंगले में डॉ संजीव शुक्ला के अलावा एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले भी बैठेंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button