पीएससी ने चुने 85 नए एक्साइज इंस्पेक्टर, देखिए लिस्ट… शराब स्कैम में जो अफसर सस्पेंड, उनकी बहाली इस सरकार में मुश्किल

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के ज़रिए आबकारी उप निरीक्षक (एक्साइज सबइंस्पेक्टर) के तौर पर 85 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित कर लिया है। इस पद के लिए जिनका चयन हुआ है, उनसे निर्धारित शारीरिक मापदंड तथा अन्य सत्यापित दस्तावेज मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे दस्तावेजों के साथ आबकारी आयुक्त कार्यालय नया रायपुर में बुलाया गया है। इस तरह, आबकारी विभाग में भर्तियाँ और प्रमोशंस के ज़रिए शासन ने वह कमी लगभग पूरी कर दी है, जो कुछ माह पहले एक साथ विभाग के दो दर्जन से ज़्यादा अफसरों को सस्पेंड करने की वजह से नज़र आई थी। ऐसे में शासन के गलियारों में अब इन चर्चाओं ने ज़ोर पकड़ लिया है कि शराब स्कैम में जिन असिस्टेंट कमिश्नरों, जिला आबकारी अधिकारियों और इंस्पेक्टरों को सस्पेंड किया गया था, कम से कम इस सरकार के कार्यकाल में उनकी वापसी की संभावनाएं अब नगण्य हो गई हैं। बता दें कि इन अफसरों को सस्पेंड करने के कुछ समय के भीतर ही इनके पदों पर अन्य अफसरों को भेजकर रिक्त स्थान की पूर्ति कर दी गई थी और ऐसा करके शासन ने तभी कड़े संकेत भी दे दिए थे।
इन युवाओं का आबकारी दरोगा में चयन








