छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ा रहे 872 असिस्टेंट प्रोफेसरों का प्रोबेशन खत्म… जहां अभी हैं, उन्हीं कॉलेजों में आज से रेगुलर, देखें आदेश
उच्च शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ा रहे 872 असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापकों) की तीन वर्षीय परिवीक्षा अवधि यानी प्रोबेशन समाप्त कर दिया है। इस आशय का आदेश आज ही जारी किया गया है। इसके अनुसार जिन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने तीन साल की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, उन्हें अब नियमित पद पर स्थायी माना जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने इस आशय का आदेश जारी करने से पहले तीन बैठकों का आयोजन कर सभी मामलों की गहन जांच की थी। इस जांच में 872 सहायक प्राध्यापक सभी निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरे। इसलिए इनकी परिवीक्षा अवधि तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है, जिससे उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ मिल गया है। आदेश के साथ सभी लाभान्वित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची जारी कर दी गई है। केवल आदेश को यहाँ देख सकते हैं, लिस्ट विभाग में भी उपलब्ध है।




