आज की खबर

बस्तर पण्डुम का कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन… सीएम साय और कई मंत्री पहुंच गए जगदलपुर… आदिवासी संस्कृति का यह महाकुंभ चलेगा 9 तक

बस्तर ओलंपिक के साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बने आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ बस्तर पण्डुम-2026 का उद्घाटन कल 7 फ़रवरी, शनिवार को सुबह 11 बजे होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पण्डुम‘ का शुभारंभ करेंगी। इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और कुछ मंत्री शुक्रवार को देर शाम ही बस्तर पहुंच गए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय एवं लोक संस्कृति महोत्सव “बस्तर पंडुम” के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से शामिल होंगे।

संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 9 फरवरी तक आयोजित होगा। जनजातीय समाज के इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ जनजातीय जीवनशैली, मान्यताओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत सहेजने और प्रदर्शित करने का पर्व है। बस्तर पण्डुम लोककला और संस्कृति तथा स्थानीय परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। यह उत्सव बस्तर जनजातीय बस्तर पण्डुम जानजातीय समुदाय की पहचान, गौरव और उनकी समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। बस्तर अंचल में पण्डुम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव में जनजातीय समाज की जीवनशैली के दर्शन होते है। इस बार पण्डुम पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 12 विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। युवा कलाकारों के माध्यम से बस्तर जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा व आभूषण, पूजा पद्धति, बस्तर शिल्प, जनजातीय चित्रकला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य एवं बस्तर वन औषधि पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button