आज की खबर

शायद रायपुर के किसी कलेक्टर ने अस्पताल में वर्किंग टाइम पर ऐसा ताला नहीं देखा होगा… नाराज डॉ गौरव सिंह ने डॉक्टर-स्टाफ पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए

स्वास्थ्य विभाग अपनी कामयाबियों पर मुग्ध है, लेकिन हकीकत को लेकर अस्पताल के इस ताले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी रायपुर में सरोना जैसे भीड़ वाले उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने तो आज रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को भी हैरान कर दिया है। रायपुर कलेक्टर अक्सर छापामारी टाइप का निरीक्षण करते रहते हैं और इस बार शहर में कुछ योजनाओं का निरीक्षण करते हुए सरोना के इस छोटे अस्पताल में पहुंचे तो वहाँ ताला लटक रहा था। किसी ने उन्हें बताया कि डॉक्टर और नर्स समेत सब छुट्टी पर हैं। कलेक्टर बहुत नाराज़ हुए और सीएमएचओ मिथलेश चौधरी को सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन एक सवाल और उठ गया है कि रायपुर अब छोटा सा जिला है और सीएमएचओ को पता नहीं है कि उनके अधिकार क्षेत्र वाले एक अस्पताल में ताला क्यों और कैसे लटक रहा है? बहरहाल डॉक्टर और स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। सीएमएचओ ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button