आज की खबर
श्याम प्लाजा का पासपोर्ट सेवा केंद्र अब तेलीबांधा जाएगा… रीजनल ऑफिस डीडी नगर में ही
राजधानी रायपुर और प्रदेश के पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता बदल रहा है। अभी पासपोर्ट सेवा केंद्र पंडरी के श्याम प्लाजा में है। इसे तेलीबांधा के वन हाई स्ट्रीट काम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 6 अप्रैल से सेवा केंद्र तेलीबांधा से चलेगा। यहीं से अपाइंटमेंट वगैरह दिए जाएंगे और पासपोर्ट बनाने के लिए दस्तावेज लेकर यहीं जाना होगा। क्षेत्रीय अर्थात् रीजनल पासपोर्ट ऑफिस डीडीनगर में ही रहेगा।



