आज की खबर
बस्तर के 295 बहादुर जवानों को आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन… डीजीपी गौतम ने सिपाही से लेकर थानेदार-पीसी तक को पदोन्नति दी… देखिए पूरी लिस्ट
बस्तर में नक्सलियों के साथ सामने-सामने की मुठभेड़ों में अदम्य साहस का परिचय देने वाले फोर्स के बहादुर जवानों और अफसरों को थोक में आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन दिया गया है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने बस्तर के अलग अलग जिलों में पदस्थ 295 सिपाहियों, हवलदारों, एएसआई और सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट करने का आदेश जारी कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कि पुलिस रेगुलेशन के पैरा 70 के अनुसार वीरता दिखाने वाले सिपाहियों को हवलदार, हवलदारों को एएसआई, एएसआई को सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनाया गया है। डीजीपी गौतम के आदेश में कहा गया है कि इनमे से जिन अफसर-जवानों का रिकॉर्ड ठीक नहीं है या गंभीर सज़ा मिली हुई है, उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाए और डीजीपी कार्यालय को इस संबंध में प्रतिवेदन भेज दिया जाए।



